दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महिला मित्र को बाइक की टंकी पर बैठाकर गाड़ी चलाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

भिलाई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें हरे रंग की बुलेट मोटर साइकिल वाहन क्रमांक CG-07 CQ-7820 का चालक अपने बुलेट वाहन को आम सड़क पर आने – जाने वाले लोगों के जीवन को संकटापन्न स्थिति में डालते हुए तेज गति व लापरवाहीपुर्वक खतरनाक तरीके से वाहन को चलाने एवं बुलेट मोटर साइकिल के चालक के द्वारा वाहन के पेट्रोल टँकी पर महिला साथी को अपनी तरफ सामने चेहरा करके बैठाकर उतावलापूर्वक ले जा रहा था।

घटना के वायरल विडीयो को संज्ञान में लेते हुए थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन चालक के विरुद्ध थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 433/25 धारा 281भारतीय न्याय संहिता एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184,129,194(D) के तहत प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बता दें टाउनशिप की सड़कों पर युवक युवती के बुलेट मोटर साइकिल पर रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। यह नजारा सेक्टर-10 भिलाई का बताया जा रहा है। हरे रंग की बुलेट बाइक क्रमांक सीजी 07- सीओ 7820 पर युवक युवती ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी।

मोटर साइकिल की टंकी पर बैठी युवती की हरकतें कैमरे में कैद हो गई। राहगीरों ने वीडियो बनाया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवती मोटर साइकिल चला रहे अपने साथी के गले में हाथ डालकर झूम रही है। दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहने है। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद लोगों ने नाराजगी भी जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button