खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

महिला सब इंस्पेक्टर के वर्दी में रील्स वायरल होने पर पुलिस विभाग में मचा बवाल, SP ने कहा जांच कर होगी कार्यवाही

खूबसूरत महिला दारोगा के रील्स वायरल होने पर विभाग में बवाल मच गया है. अब महिला दारोगा पूजा कुमारी के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है. उन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है…

मुंगेर (ए)। इन दिनों सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का एक अलग क्रेज है. आम लोगों के साथ अब पुलिसकर्मी भी इसके शौकीन हो गए हैं. इसी क्रम में मुंगेर जिले के बरियारपुर थाने में तैनात दारोगा पूजा कुमारी भी सोशल मीडिया पर छा गई हैं. बिहार की इस खूबसूरत महिला दारोगा के रील्स वायरल होने पर विभाग में बवाल मच गया है. अब महिला दारोगा पूजा कुमारी के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है. उन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है. मुंगेर के एसपी जग्गूनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने इस मामले के जांच करने के आदेश दिए हैं।

पूजा कुमारी 2021 बैच की महिला दारोगा हैं. ड्यूटी के दौरान वर्दी में रील्स बनाती हैं. इंस्ट्राग्राम पर इनके छह लाख फॉलोअर्स हैं. मिलियन में व्यूज मिलता है. दारोगा महिला ने इंस्ट्राग्राम आईडी से पोस्ट डिलीट कर दिया है. मोबाइल को बंद कर दिया है. अब इधर वीडियो वायरल होने के बाद दारोगा पर विभागीय कार्रवाई जो भी हो लेकिन पूजा कुमारी सोशल मीडिया के साथ अब खबरों में छा गई हैं।

बताया जाता है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जंगली इलाकों में भी गश्ती के दौरान दारोगा महिला पूजा कुमारी की ओर से अपनी सहयोगी पुलिस जवान के हाथों में मोबाइल देकर जहां-तहां रील्स बनवाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देती हैं जो यह एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के लिए गैर कानूनी है. इतना ही नहीं महिला पुलिस अधिकारी अपनी पूरी दिनचर्या का वीडियो बनाकर डालती हैं जिससे पुलिस की गोपनीयता और अनुशासन पर भी बड़ा सवाल खड़े करता है।

वहीं मुंगेर एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. एसपी जग्गूनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि इस तरह की जानकारी मुझे भी मिली है. मामले की जांच की जाएगी और सत्यता पाने पर महिला दारोगा पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button