छत्तीसगढ़फीचर्ड

महिला सब इंस्पेक्टर ने चालान पेश करने मांगे 5 हजार रुपए रिश्वत: वीडियो वायरल, एसपी ने लाइन अटैच कर दिए विभागीय जांच के आदेश

नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह द्वारा विभागीय जांच के द्वारा की जा रही है, जांच उपरांत पृथक से अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी…

बिलासपुर। जिले में एक महिला एसआई द्वारा रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित ने इस मामले की शिकायत बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से की है. शिकायतकर्ता के अनुसार, सिविल लाइन थाने में पदस्थ एसआई संतरा चौहान ने उनके खिलाफ दर्ज मामले में चालान पेश करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।उसने अपनी शिकायत पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से लिखित की और एएसआई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शिकायत पत्र में पीड़ित ने बताया कि एसआई संतरा चौहान द्वारा इस प्रकार की अवैध मांग से न्याय प्रक्रिया बाधित हो रही है और उनके अधिकारों का हनन हो रहा है. इस गंभीर मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है, ताकि पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का आदेश दिया है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

उन्होंने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने पुलिस प्रशासन की पारदर्शिता और भ्रष्टाचार-निवारण के प्रति प्रतिबद्धता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. जनता अब इस मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रही है।

उप निरीक्षक संतरा चौहान को लाइन अटैच कर उसकी विभागीय जांच आदेशित की गई है। नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह द्वारा विभागीय जांच के द्वारा की जा रही है। जांच उपरांत पृथक से अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

फोटो: महिला सब इंस्पेक्टर संतरा चौहान…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button