खास खबरफीचर्डविविध

आज टी20 सीरीज जीतने के इरादे से बरसापारा के मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

आज पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत और न्यूजीलैंड तीसरा मैच खेलने उतरेंगे। मौजूदा सीरीज के पहले और दूसरे टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार दो जीत हासिल करने के बाद अब सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब भारतीय टी20 टीम आज जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी…

 

 

गुवाहाटी (ए)। मेहमान न्यूजीलैंड टी20 टीम और मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम आज टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेलने वाले हैं। सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया और उसके बाद दूसरे T20 मैच में भारत ने सबसे तेज 200 से ऊपर का लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया और सीरीज में 2-0 की अहम बढ़त बना ली। अब आज सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टी20 टीम तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। न्यूजीलैंड टी20 टीम की कमान मिचेल सैंटनर के हाथों में है जिन्होंने दूसरे टी20 मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी।

आज सीरीज के तीसरे मैच में एक बार फिर भारत अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकता है। दूसरे टी20 मैच में जब न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया तो उसमें सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह साबित हुए थे। उन्होंने पहले मैच में भी कुछ खास नहीं किया था और दूसरे टी20 में अर्शदीप ने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 53 रन लुटा दिए थे। बाद में टीम इंडिया ने ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव की तेज पारियाों के दम पर 15.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया था।

अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए जसप्रीत बुमराह को दूसरे मैच में आराम दिया गया था। आज तीसरे टी20 में अर्शदीप सिंह को आराम देकर बुमराह की वापसी कराई जा सकती है। वहीं, फैंस की नजरें ओपनर संजू सैमसन पर भी रहेंगी जो लगातार दो मैचों में फ्लॉप साबित हुए हैं और वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित भारतीय टीम का हिस्सा भी हैं।

भारतीय टी20 टीम और न्यूजीलैंड की टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। गुवाहाटी में अब तक 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं जिसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने दो मैचों में भारत को मात दी। एक मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, जबकि एक मुकाबला भारत-श्रीलंका के बीच हुआ ता जिसका कोई नतीजा नहीं निकला।तीसरा मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस 6:30 बजे कराया जाएगा।

हाई स्कोरिंग है गुवाहाटी की पिच बरसापारा स्टेडियम में अब तक 4 टी-20 खेले गए। 2 में चेज करने वाली और 1 में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली। यहां एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा। 6 में से 4 पारियों में यहां स्कोर 220 से ज्यादा का रहा है। ऑस्ट्रेलिया टीम तो 2023 में भारत के खिलाफ 223 रन भी चेज कर चुकी है। यहां का बेस्ट स्कोर 237 रन है, जो भारत ने 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।

बारिश की संभावना नहीं गुवाहाटी में रविवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेम्परेचर 14 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मैच के दौरान टेम्परेचर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमिसन, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button