दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मां बम्लेश्ववरी मंदिर पहुंचे दया सिंह, बागेश्वर सरकार के आयोजन के लिए मांगा आशीर्वाद

भिलाई। आने वाले 22 सितंबर से 24 सितंबर तक भिलाई में बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आ रहे हैं। आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। माता रानी के दरबार मां बम्लेश्वरी के मंदिर पहुंचे हैं।

यहां पहुंचकर हमने आयोजन को लेकर आशीर्वाद मांगा है। साथ ही मातारानी के दरबार में भी आमंत्रण कार्ड छोड़ दिया है। दया सिंह ने बताया कि मां बम्लेश्वरी देवी के आशीर्वाद के बगैर कोई काम शुरू नहीं करते। उनके आशीर्वाद से ही आगे के आयोजन सफल हो रहे हैं।

महाकाल के दरबार भी गए थे दया सिंह बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, तीन दिवसीय 22, 23, 24 सितंबर को हनुमंत कथा को सुनने के लिए देशभर से लोग आएंगे। महाकाल की नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल का दर्शन किए हैं।

आयोजन की सफलता के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा है। इसके अलावा आयोजन में शामिल होने के लिए महामंडलेश्वर से लेकर साधु-संतों को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। उन्होंने कथा सुनने के लिए भिलाई आने की हामी भर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button