खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

माता पिता से मिलवाने के बहाने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने वाला फरार 5 हजार रुपए का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

5000/- रुपये का इनामी फरार आरोपी पकड़ाया…दुष्कर्म के मामले मे आरोपी कों किया गया गिरफ्तार…आरोपी कों बैढ़न सिंगरौली से पकड़कर की गई सख्त कार्यवाही…

 

सरगुजा। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत गंभीर मामलो के संदेहियो/आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती के साथ कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 19/10/23 कों थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बरगीडीह लुन्ड्रा निवासी शहबाज फ़िरदौशी के विरुद्ध प्रार्थिया द्वारा पूर्व मे दुष्कर्म का प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया था।

घटना दिनांक 17/10/23 कों आरोपी शहबाज फ़िरदौशी प्रार्थिया कों अपने माता पिता से मिलवाने का झांसा देकर आरोपी द्वारा प्रार्थिया कों अपने घर ना ले जाकर अपने गाड़ी मे बैठाकर बतौली ले गया जहा प्रार्थिया कों जातिगत गाली गलौज कर मारपीट करते हुए दुष्कर्म कर अपने गाड़ी मे बैठाकर मुख्य मार्ग मे छोड़कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौक़े से फरार हो गया जो प्रार्थिया बाद मे घटना की जानकारी अपने परिजनों कों दी हैं, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना बतौली मे अपराध क्रमांक 107/23 धारा 294, 506, 323, 376 भा.द.वि. एवं 3(2)(5)एस. सी./एस. टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना मामले के आरोपी शहबाज फ़िरदौशी का पता तलाश पुलिस टीम द्वारा किया जा रहा था, किन्तु आरोपी घटना दिनांक से मामले मे फरार चल रहा था जिस पर से आरोपी शहबाज फ़िरदौशी उर्फ़ मोंटी खान साकिन बरगीडीह थाना लुन्ड्रा के गिरफ़्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा मामले की गंभीरता कों देखते हुए आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु 5000/- रुपये का ईनाम देने की उद्घोषणा की गई थी।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था एवं पुलिस टीम लगातार आरोपी के ठिकानो पर दबिश दे रही थी, इसी बीच सायबर सेल से आरोपी के सम्बन्ध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम कों आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु बैढ़न सिंगरौली मध्यप्रदेश रवाना किया गया था।

पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम शहबाज फ़िरदौशी उर्फ़ मोंटी उम्र 32 वर्ष साकिन बरगीडीह थाना लुन्ड्रा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं, आरोपी आदतन अपराधी किस्म का हैं आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे भी कई प्रकरण दर्ज हुए हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, आरक्षक संजीव चौबे, राजेश खलखो, ओमप्रकाश गुप्ता, सुनिल आयाम, दीपक पाण्डेय शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button