दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नवविवाहिता को प्रताड़ित कर आत्महत्या के उकसाने वाले पति सहित चार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना मोहन नगर दिनाँक 28.08.2025 को सूचनाकर्ता आमेश्वर सिंह पिता स्व. राम बडाई उम्र 63 साल निवासी गेंदी डबरी वार्ड 13 दुर्ग द्वारा थाना उपस्थित आकर बताए की प्रीति सिंह पति मुकेश सिंह उम्र 25 साल निवासी गेदी डबरी दुर्ग द्वारा अपने घर पर फांसी लगा कर आत्म हत्या की है।

सूचना पर थाना मोहन नगर मे मर्ग क्रमांक 52/2025 धारा 194 बीएनएस कायम कर घटना को गंभीरता लेते हुये थाना प्रभारी थाना मोहन नगर द्वारा वरिष्ठ अधिकारीयो के मार्गदर्शन पर विशेष टीम गठीत कर आरोपी की पतासाजी हेतु रवाना किया गया।

जाँच दौरान मृतिका के पति मुकेश कुमार सिंह, ससुर अमेश्वर सिंह, सास गिरिजा देवी एवं योगिता दुबे द्वारा लगातार प्रताड़ना से तंग आकर प्रीति सिंह द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाये जाने पर मर्ग जांच बाद आरोपीगण मृतिका के पति मुकेश कुमार सिंह, ससुर अमेश्वर सिंह, सास गिरिजा देवी एवं योगिता दुबे के विरूद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 429/2025 धारा 108, 3(5) बीएनएस कायम कर आरोपीगण को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपराध का घटित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही मे थाना मोहन नगर की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:-
01.मुकेश कुमार सिंह निवासी गेंदी डबरी वार्ड 13 मोहन नगर दुर्ग जिला दुर्ग।
02.अमेश्वर सिंह निवासी गेंदी डबरी वार्ड 13 मोहन नगर दुर्ग।
03.गिरिजा देवी निवासी गेंदी डबरी वार्ड 13 मोहन नगर दुर्ग जिला दुर्ग।
04.योगिता दुबे निवासी रिसाली सेक्टर भिलाई जिला-दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button