दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मामूली विवाद को लेकर किये गये हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार, मृतक के पेट में चाकू से किए थे वार

भिलाई। दिनांक 21.01.2024 को रात्रि लगभग 08.30 बजे शारदापारा कैम्प 02 निवासी संतोष साव अपने टेन्ट वाली गाडी टाटा-एस को पीछे कर रहा था उसी समय मोहल्ले के दो लडके बाईक से आये और उसकी टाटा एस के पीछे टकरा गये इस बात को लेकर झगडा हुआ और विवाद बढ़ा फिर 05 लडको ने संतोष साव एवं उसके वर्कर गज्जू निर्मलकर से मारपीट किये और उनमें से एक ने संतोष साव के भतीजे शिवम साव उम्र 17 वर्ष को चाकू से पेट में और वर्कर गज्जू निर्मलकर को हाथ में मार दिया चोट आई।

शिवम साव को पेट में गंभीर चोट लगने से तत्काल उसे बीएमशाह अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गयी। प्रार्थी शुभम साव की रिपोर्ट पर 05 आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 38/2024 धारा 302, 147, 148 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी आशीष बंछोर के मार्गदर्शन में थाना छावनी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना घटित करने वाले आरोपियो अंकेश चौहान उर्फ बाबू चंद्रेश प्रधान उर्फ छोटे, राहुल प्रजापति उर्फ भोला, सुमित चैहान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी।

उपरोक्त आरापीगणो द्वारा अपराध घटित करना कबूल किये। घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को आरोपी बाबू चंद्रेश प्रधान उर्फ छोटे के निशादेही पर जप्त किया गया प्रकरण में 4 बालिक व 1 अपचारी बालक को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगणो को माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छावनी सोनल ग्वाला, उनि वरूण देवता, एएसआई अजय सिंह, उदयशंकर झा, प्र.आर मुरलीधर कश्यप क्र 185, जसपाल सिंह क्र 288, आनंद तिवारी क्र 876 रामनारायण यदु क्र 1534 आरक्षक संजय सोनी, अखिलेश मिश्रा, जीत नारायण, त्रिलोक भाठी, आकाश तिवारी, पंकज राय, मनोज सिंह की भूमिका सराहनीय भूमिका रही।

अप.क्र. 38/2024, धारा: 302, 307, 147, 148 भादवि

आरोपीगण: 1 अंकेश चौहान उर्फ बाबू पिता स्व. सुजीत चैहान उम्र 19 वर्ष पता संतोषीपारा कैम्प 02 भिलाई।
2 च्रदेश प्रधान उर्फ छोटे पिता स्व मोहन प्रधान उम्र 19 वर्ष पता संतोषीपारा कैम्प 02 भिलाई।
3 राहुल कुमार प्रजापति उर्फ भोला पिता विश्वजीत प्रजापति उम्र 21 वर्ष पता संतोषीपारा कैम्प 02 भिलाई
4 सुमित चैहान पिता शंकर चैहान उम्र 19 वर्ष पता संतोषीपारा कैम्प 02 भिलाई।
5 अपचारी बालक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button