खास खबरफीचर्डविविध

मार्च महीने में कुल 14 दिन रहेंगी बैंकों की छुट्टियां, जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें लिस्ट

अगर आप भी मार्च महीने में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले यहां जान लें कि इस महीने में कौन-कौन से दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। आप यहां आरबीआई द्वारा जारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं…

 

 

नईदिल्ली (ए)। आप भी कभी न कभी किसी न किसी काम से बैंक जाते ही होंगे? कोई लोन के लिए तो कोई किसी अन्य काम के लिए बैंक जाता है, लेकिन अगर आप जब भी बैंक जा रहे हैं तो पहले ये जरूर देखते होंगे कि क्या आज बैंक खुला है या बंद है। ये जरूरी भी हो जाता है ताकि हमारा काम न अटक जाए। इसी क्रम में फरवरी का महीना खत्म हो गया है और फिर आज से मार्च का महीना लग गया है।

ऐसे में अगर आप भी किसी काम से मार्च में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि बैंक कितने दिन और कब-कब बंद रहेगा। तो चलिए जानते हैं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, मार्च में कब-कब और कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।

पूरे महीने में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 2 मार्च को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
  • 7 मार्च को चापचर कुट है जिसकी वजह से मिजोरम के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 8 मार्च महीने का दूसरा शनिवार है और इसलिए पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
  • 9 मार्च को रविवार का अवकाश है इसलिए देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी
  • 13 मार्च को होलिका दहन और अट्टुकल पोंगल मनाया जाएगा और इस वजह से उत्तराखंड, झारखंड, उत्तर प्रदेश और केरल के सभी बैंक बंद रहेंगे
  • 14 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी इसलिए त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड को छोड़कर देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 15 मार्च को होली और याओशांग महोत्सव है जिसकी वजह से त्रिपुरा, मणिपुर, ओडिशा और बिहार के बैकों में काम नहीं होगा और छुट्टी रहेगी
  • 16 मार्च को पूरे देश के बैंकों में रविवार का अवकाश रहेगा
  • 22 मार्च को महीने का चौथा शनिवार है जिसकी वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे और दूसरी तरफ बिहार दिवस होने की वजह से राज्य के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 23 मार्च को रविवार की छुट्टी रहेगी जिसकी वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे
  • 27 मार्च को शब-ए-कद्र के मौके पर जम्मू और कश्मीर के सभी बैंक बंद रहेंगे
  • 28 मार्च को जुमत-उल-विदा होने की वजह से जम्मू और कश्मीर के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 30 मार्च को रविवार का अवकाश होने की वजह से देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी
  • 31 मार्च को ईद-उल-फितर है जिसके कारण हिमाचल प्रदेश और मिजोरम के अलावा पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button