दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्कूल और सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होते हुए दया सिंह ने 16 जगह किया ध्वजारोहण

भिलाई। आज 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस पर बाेल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता दया सिंह 16 स्थानों पर ध्वजारोहण किया। सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए कार्यक्रमों में शामिल हुए।

दया सिंह ने आज सर्वप्रथम सुबह 7 बजे शिवाजीनगर वार्ड-51 में चंद्रमा चौक में ध्वजारोहण की शुरुआत किया। इसके बाद 7.30 बजे वीर शहीद नगर HSCL कॉलोनी, सुबह 8 बजे दुर्गा मंदिर शासकीय प्राथमिक स्कूल, सुबह 8.30 बजे मिनीमाता नगर वार्ड-46, सुबह 9 बजे छावनी चौक वार्ड-41,

सुबह 9.30 बजे शीतला कांप्लेक्स नंदिनी चौक, सुबह 10 बजे खुर्सीपार जोन-1 पंचशील स्कूल के पास, सुबह 10.30 बजे खुर्सीपार डाकघर के सामने बीएसपी, सुबह 11 बजे बापूनगर जलाराम मंदिर के सामने, दोपहर 12 बजे बालाजीनगर शीतला मंदिर चौक, दोपहर 12.30 बजे रामचंद्र होटल के पास क्रांति चौक,

दोपहर 1 बजे जोन-3 खुर्सीपार क्रांति मार्केट चौक, दोपहर 1.30 बजे दुर्गा मंदिर चौक जागृति चौक और दोपहर 2 बजे खुर्सीपार दुर्गा पंडाल संगम चौक में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। यह कार्यक्रम स्कूल एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित की गई थी।

Related Articles

Back to top button