खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

म‍िजोरम में ZPM बनाएगी सरकार: 27 सीटों पर म‍िली जीत, सीएम जोरमथंगा ने दिया इस्‍तीफा, कल होगी व‍िधायक दल की बैठक

म‍िजोरम चुनाव में ZPM को 27 सीटों पर जीत म‍िली है. पार्टी ने मंगलवार 5 द‍िसंबर को ”वैल उपा परिषद” की मीट‍िंग बुलाई हैं, ज‍िसमें व‍िधायकों से व‍िचार व‍िमर्श होगा…

नईदिल्ली (ए)। मिजोरम व‍िधानसभा चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने 40 में से 27 सीटों पर जीत का परचम लहराया है. म‍िजोरम चुनाव के सोमवार (4 द‍िसंबर) को आए नतीजों में जेडपीएम को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है. अब पार्टी, राज्‍य में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी. इससे पहले व‍िधायक दल और सीन‍ियर नेताओं के साथ बातचीत करने के ल‍िए मंगलवार (5 द‍िसंबर) को अहम बैठक भी बुलाई गई है. मीट‍िंग में आगे की रणनीत‍ि तय की जाएगी।

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, जेडपीएम के कार्यकारी अध्यक्ष के सपडांगा ने कहा कि पार्टी के नेता लालदुहोमा सेरछिप में हैं, जोक‍ि नवनिर्वाचित विधायकों से मिलने के लिए सोमवार को आइजोल पहुंचे. उनका कहना है क‍ि म‍िजोरम में सरकार बनाने का न‍िर्णय पार्टी की इकाई ”वैल उपा परिषद” में ल‍िया जाएगा. इसमें सभी व‍िधायकों के साथ व‍िचार व‍िमर्श क‍िया जाएगा और आगे का फैसला ल‍िया जाएगा।

अहम बात यह है क‍ि जीत हासिल करने वाले जेडपीएम के प्रमुख नेताओं में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा भी शामिल हैं. उन्होंने सेरछिप सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के जे. माल्सावमजुआला वानचावंग को 2,982 मतों से हराया है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताब‍िक मुख्यमंत्री जोरमथंगा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट को चुनाव में करारी हार म‍िली है. एमएनएफ को मात्र 10 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है।

इस बार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 23 सीटों पर प्रत्‍याशी उतारे थे, लेक‍िन वो स‍िर्फ 2 सीटों पर ही जीत हास‍िल कर पाई है. बीजेपी के डॉ. के. बेइछुआ ने सैहा सीट और के. हराहमो ने पलक सीट पर अपनी जीत दर्ज की है. वहीं, म‍िजोरम में कांग्रेस के सी न्गुनलियानचुंगा ने लॉन्गतलाई पश्चिम सीट को 432 मतों के अंतराल से जीतकर पार्टी की लाज बचाने का काम क‍िया है।

इसके अलावा म‍िजोरम चुनाव में आम आदमी पार्टी  ने भी पहली बार 4 सीटों पर प्रत्‍याशी उतारे थे, लेक‍िन क‍िसी पर भी उसको जीत हास‍िल नहीं हुई है. सपडांगा ने पार्टी की जीत का श्रेय लोगों की ‘कलफुंग थार’ या जेडपीएम की ओर से शासन की एक नई प्रणाली देने के वादे की इच्छा को दिया. जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने म‍िले जनादेश के ल‍िए लोगों का आभार जताया है. जेडपीएम नेता लालियानसावता ने सभी जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी. साथ ही हारने वालों को ह‍िम्‍मत नहीं छोड़ने का आग्रह क‍िया।

इस बीच देखा जाए सत्ता पक्ष के ख‍िलाफ आए जनादेश के बाद मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने सोमवार शाम को राज्यपाल हरी बाबू कंभमपति से मुलाकात की और विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट की हार के बाद उनको अपना इस्तीफा सौंप दिया है. जोरमथंगा स्वयं आइजोल ईस्ट-1 सीट पर जेडपीएम के उम्मीदवार लालथनसांगा से 2,101 मतों से हार गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button