खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच?

26 दिसंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारतीय समय के अनुसार पहला टेस्ट दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा…

नईदिल्ली (ए)। टी20 और वनडे सीरीज के बाद अब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आज 26 दिसंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला टेस्ट ऐतिहासिक होगा. टी20 सीरीज में सूर्यकुमार और वनडे सीरीज में केएल राहुल टीम इंडिया के कप्तान थे. हालांकि, टेस्ट सीरीज में कमान रोहित शर्मा के हाथों में है. टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली, रवि अश्विन, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी होगी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट आज 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार पहला टेस्ट दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा. यह टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा।

भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वह पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज को अपने नाम करें। इसके लिए टीम इंडिया अपनी पूरी स्ट्रेंथ के साथ मैदान पर उतर रही है। टीम में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज वापसी कर रहे हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी जोरदार होने की उम्मीद बन पड़ी है। हालांकि, उससे पहले आइए जानते हैं भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के लिए कैसी होगी पिच।

सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क की पिच तेज और उछाल भरी रही है। इस पिच पर खास तौर से तेज गेंदबाजों को बहुत अधिक मदद मिलती है, लेकिन पिच पर अच्छी उछाल होने के कारण यहां बल्लेबाज भी खूब रन बनाते हैं। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजी के लिए कुछ खास नहीं रहा है। घरेलू मैदान होने के कारण साउथ अफ्रीका का इस पिच पर रिकॉर्ड भी काफी दमदार है। इस मैदान पर मेजबान टीम कुल 28 टेस्ट मैच खेलने उतरी है, जिसमें से उसने 22 में जीत हासिल की है। वहीं तीन मुकाबले में उसे हार मिली जबकि तीन मैच ड्रॉ रहे हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में तीन टेस्ट मैच खेला गया है। इस दौरान साउथ अफ्रीकी टीम ने 2 मैच में जीत हासिल की। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अपना जीत का खाता नहीं खोला है। दोनों टीमों के इस मैदान पर एक मैच ड्रॉ पर छूटा है। बात की जाए तो इस मैदान पर टीम इंडिया का सर्वोच्च स्कोर 459 रन का रहा है, जबकि सबसे कम स्कोर 136 रन का रहा है।

सेंचुरियन के इस मैदान पर भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट ने इस मैदान पर 211 रन बनाए हैं। ऐसे में एक बार फिर से उम्मीद है कि टीम इंडिया के कोहली के बल्ले से रन बरसेंगे।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे. इसके अलावा मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक डिज्नीप्लस हॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकेंगे।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यू ईश्वरन, रवि अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, केएस भरत, शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम- टेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, डीन एल्गर, एडन मार्करम, कीगन पीटरसन, मार्को यानसेन, वियान मुल्डर, डेविड बेडिंघम, ट्रेस्टन स्टब्स, काइल वैरेनी, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लुंगी नगिदी और कगीसो रबाडा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button