खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मुख्यमंत्री के निज सचिव की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त, नियुक्ति को बताया अवैध और अमान्य

बुधवार को उनकी नियुक्ति को अवैध और अमान्य बताया है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब दो दिन पहले सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था…

नईदिल्ली (ए)। तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली है। वहीं दूसरी तरफ उनके निजी सचिव विभव कुमार की सेवाएं खत्म कर दी गई हैं। विजिलेंस निदेशालय (डीओवी) ने बुधवार को उनकी नियुक्ति को अवैध और अमान्य बताया है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब दो दिन पहले सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था।

विशेष सचिव (सतर्कता) वाईवीवीजे राजशेखर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विभव कुमार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं क्योंकि उन्हें अस्थायी नियुक्ति से संबंधित केंद्रीय सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन करके अपॉइंट किया गया था।

आदेश में कहा गया है, ‘विभव कुमार की उक्त नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का ईमानदारी से पालन नहीं किया गया, इसलिए ऐसी नियुक्ति अवैध और अमान्य है।’ ईडी ने सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार से शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में सोमवार को पूछताछ की थी। अधिकारियों ने बताया कि कुमार का बयान पीएमएलए के प्रावधानों के तहत दर्ज किया जा रहा है।

ईडी के आरोपपत्र के अनुसार, बिभव के मोबाइल नंबर का आईएमईआई (इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) सितंबर 2021 और जुलाई 2022 के बीच चार बार बदला। ईडी ने कहा था कि चुनाव प्रचार अभियान से संबंधित इन व्यक्तियों और गतिविधियों को समग्र रूप से विजय नायर (इस मामले में गिरफ्तार पूर्व आप संचार प्रमुख) और विधायक दुर्गेश पाठक द्वारा प्रबंधित किया गया था। देखे आदेश…

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button