खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री के सचिव की तलाश शुरू, 2005 बैच के IPS राहुल भगत का नाम टॉप पर

रायपुर। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सेक्रेटरी टू सीएम के लिए योग्य अधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय से मंत्रालय के अनुसार इस बार सीएम सचिव की जिम्मेदरी आईपीएस अफसर को देने पर चर्चा चल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्रेटरी टू सीएम पद के लिए 05 बैच के आईपीएस राहुल भगत का नाम सामने आ रहा है। भगत मनोनीत सीएम विष्णुदेव साय का विश्वस्त अफसरों में शुमार है। वे मोदी 1.0 में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे साय के विशेष सचिव रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है की राहुल भगत लगभग फाइनल माना जा रहा है।

एक कारण ये भी है कि राहुल भगत ने विष्णुदेव साय के साथ दो साल का कार्यकाल पूरा किया था। ऐसे में समझा जा रहा है कि राहुल भगत फिर सीएम विष्णुदेव साय के सेक्रेटरी टू सीएम पद को ज्वाइन कर सकते हैं।

इनके नामों की भी चर्चा साथ ही इनके साथ सीएम प्रमुख सचिव के लिए सुबोध सिंह, कुनकुरी मूल के आईएएस सुनील जैन का भी नाम चर्चा में हैं। जानकारी अनुसार राज्य प्रशासन में ऐसा यह दूसरा पद होगा जिसमें आईएएस की जगह आईपीएस नियुक्त किया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस सरकार ने आईएएस के कैडर पोस्ट पर सीपीआर के पद पर वरिष्ठ आईपीएस दीपांशु काबरा इस जिम्मेदारी को निभा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button