छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से मरीजों को मिल रही है तत्काल सहायता, अब तक 1023 मरीज को मिला स्वास्थ्य लाभ

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले में स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है।स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन प्रत्येक समय मरीज के स्वास्थ्य संबंधित परेशानी के समाधान हेतु उपलब्ध है।

विकासखंड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय से संबंधित मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य संबंधी लाभ उपलब्ध कराया जाना स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन का उद्देश्य है।

जशपुर जिले के अंतर्गत ही नहीं बल्कि मरीज-हितग्राहियों को जिले के बाहर रायपुर अन्य नजदीकी जिले अंबिकापुर, रायगढ़ तथा अन्य राज्य जैसे रांची में भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन द्वारा कार्य किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत फ़रवरी 2024 से सोमवार पर्यंत 1023 मरीज को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया है। विदित हो कि सर्वप्रथम आवेदक आवेदन बगिया कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करते हैं। आवेदन प्रस्तुत होने के पश्चात तत्काल 5 मिनट के अंदर कार्यवाही की जाती है।

दूरभाष द्वारा संपर्क कर संपूर्ण जानकारी लिया जाता है और स्वास्थ्य संबंधित निराकरण हेतु अन्य संबंधित चिकित्सा अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारी से संपर्क किया जाता है।

संपर्क करने के बाद निराकरण करने हेतु मरीज से पुनः कॉल कर उनके स्वास्थ्य संबंधित समस्या का समाधान किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button