दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री द्वारा नगपुरा में नवीन महाविद्यालय की घोषणा का शुभारंभ होगा इसी सत्र में

दुर्ग। छत्तीसगढ के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा भेट मुलाकात कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की जनता जनार्दन की मांगों को स्थानीय विधायक और राज्य सरकार के केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू के आग्रह पर विभिन्न विकास कार्यों सहित वर्षो पुरानी मांग नगपुरा में महाविद्यालय खोलने पर भी घोषणा कर मुहर लगाया गया,जिसका जल्द ही शुभारंभ होगा।

अवगत हो मई माह में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री भेट मुलाकात कार्यक्रम पुराई की घोषणा पर अमल करने हालही में विधानसभा सत्र के अनपुरख बजट में प्रावधान किया गया और पूरे सेटअप के साथ ही स्वीकृति दी गई जिसमे अब जमीनी स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है ।उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के 18 अगस्त को जारी परिपत्र के आधार पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा भी वर्ष 2023 -24 हेतु नवीन पाठ्यक्रम के अस्थाई संबद्धता के लिए निरीक्षण समिति का गठन कर दिया गया है।

नगपुरा बोरई सहित अंचल की छात्र छात्राओं तथा परिजनों की वर्तमान सत्र में ही नवीन महाविद्यालय का संचालन की आवाज को मूर्तरूप देने केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नंदकुमार सेन और जिला सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष रिवेंद्र यादव ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुल सचिव भूपेन्द्र कुलदीप से सौजन्य मुलाकात कर जानकारी लिए और वर्तमान सत्र में कालेज में अध्यापन कार्य प्रारंभ हो इस आग्रह पर कुलसचिव द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए निरीक्षण समिति गठित किया गया और समय सीमा में प्रतिवेदन मगाया गया है ताकि बच्चों को अविलंब शिक्षा अध्ययन हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू किया जा सके।

नगपुरा नवीन महाविद्यालय खोलने की घोषणा के बाद से स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रति आभार कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इसी सत्र में कालेज प्रारंभ किए जाने का सैकड़ों आग्रह पत्र प्रेषित किया गया जिसपर शीघ्र पहल से क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button