घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 19 फरवरी: मीन राशि वालों वाद-विवाद की आशंका, प्रियजनों से मतभेद, दुर्घटना की आशंका है

आज 19 फरवरी दिन बुधवार को चंद्रमा का गोचर तुला उपरांत वृश्चिक राशि में होगा। इस गोचर में आज चंद्रमा स्वाति नक्षत्र से विशाखा नक्षत्र में संचार करेंगे। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

मेष: पुराने विवाद का समापन, आभिलाषा की पूर्ति, कर्ज के अदायगी का प्रयास सार्थक, वैवाहिक जीवन में सुख शांति, जिम्मेदारियों को निभाने हेतु व्यय की अधिकता रहेगी।

वृषभ: आत्म संयम से कार्यसिद्धि का प्रयास,किसी योजना के कार्यान्वयन हेतु प्रयत्नशील, उच्चाधिकारियों से लाभ, आपसी संबंधों में मधुरता, धार्मिक स्थलों की यात्रा हो सकती हैं।

मिथुन: मनोवांछित सफलता का सुअवसर प्राप्त, भाग्योन्नति के नवीन आयाम सुलभ,  आय के नवीन स्रोत उपस्थित, आहार-विहार में नवीनता, यात्रा भी, आवागमन में अनुकूलता है।

कर्क: पूँजी का प्रतिफल न प्राप्त होने से अशांति,  गुप्त चिंताएँ स्वास्थ्य पर प्रभावी,प्रियजनों से तनाव, वाहन से चोट-चपेट दुर्घटना की आशंका, धन हानि की संभावना है।

सिंह: पारिवारिक समस्याओं का समाधान, बहुप्रतीक्षित कार्य के बनने से प्रसन्नता, किसी के माध्यम से बकाए धन की प्राप्ति, धर्म के प्रति आस्था, परोपकार की भावना जागृत होगी।

कन्या: विचारों में जागरूकता, व्यापारिक विस्तार में प्रयास,सामाजिक कृत्यों से समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, मनोरंजन में रुचि होगी।

तुला: महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता, शत्रु पराभूत, भाग्योन्नति के नवीन आयाम, लाभ का मार्ग प्रशस्त, मित्रों-स्वजनों से आपसी तालमेल, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, यात्रा सुखद होगा।

वृश्चिक: जिम्मेदारियों को निभाने में मुश्किलें, आरोग्य सुख में कमी,कार्य की अधिकता से तनाव, राजकीय पक्ष से असहयोग, वैवाहिक संबंधों में कटुता, व्यर्थ भाग-दौड़ है।

धनु: पारिवारिक सलाह से कामयाबी,विचाराधीन योजना कार्यरूप में परिणित, उपहार एवं सम्मान का लाभ, नौकरी में पदोन्नति, वाहन सुख की प्राप्ति, यात्रा संतोषजनक है।

मकर: परिवार में आपसी तनाव समाप्त, स्वास्थ्य में अनुकूल सुधार, वरिष्ठजनों की सलाह लाभदायक, श्रेष्ठजनों से सम्पर्क का लाभ, दूर या समीप की यात्रा लाभदायक है।

कुम्भ: विरोधी परास्त, पूँजी का प्रतिफल आशानुकूल, भाग्योन्नति के नवीन आयाम सुलभ, व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि, धार्मिक कार्यों में रुचि होगी।

मीन: वाद-विवाद की आशंका, प्रियजनों से मतभेद, पारस्परिक संबंधों में कटुता, क्रोध की अधिकता, निष्प्रयोजन व्यय, आरोग्य सुख में कमी, दुर्घटना की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button