छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई, आज 18वें छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 और आभार सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 3 मई, बुधवार को राजधानी रायपुर में 18वें छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 और आभार सम्मेलन में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 18वें छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 के इनॉगुरल फंक्शन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 12.05 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित ग्राम पटेल, कोटवार और होमगार्ड क आभार सम्मेलन एवं ग्राम गोदान प्रबंधन समिति सदस्यों का सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज 3 मई के अवसर पर मीडिया संस्थानों, प्रतिनिधियों और पत्रकारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना गया है। इसी स्तंभ की मजबूती, पत्रकारिता के सम्मान, स्वतंत्रता और सुरक्षा की सुनिश्चितता के लिए पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में प्रेस की स्वतंत्रता को मौलिक अधिकारों में शामिल किया गया है।

श्री बघेल ने कहा कि आज के ग्लोबल दौर में मीडिया संस्थानों का महत्व अधिक होने के साथ ही उनके लिए चुनौतियां भी बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ सरकार पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए संकल्पित है। प्रदेश में मीडिया प्रतिनिधियों की सहायता के लिए कई कदम उठाए गए हैं। छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है जहां पत्रकारों को सुरक्षा देने के लिए कानून बनाने की पहल की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button