देश-दुनियाफीचर्डविविध

अगर भारत न्यूजीलैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप कर देगी तो बन जायेगी वनडे की नंबर 1 टीम, जानिए आंकड़े और समीकरण?

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज़ में टीम इंडिया 3-0 से जीत दर्ज कर वनडे की नंबर वन टीम बन सकती है…

नईदिल्ली (ए)। श्रीलंका को वनडे सीरीज़ में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज़ के लिए तैयार है. वनडे सीरीज़ की शुरुआत 18 जनवरी, बुधवार से होगी. भारतीय टीम इस सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड का 3-0 से सूपड़ा साफ करके वनडे की नंबर वन टीम बन जाएगी. फिलहाल, न्यूज़ीलैंड वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर मौजूद है. कीवी टीम के पास 117 रेटिंग मौजूद है।

हाल ही में न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान को उनके घर में 2-1 से वनडे सीरीज़ में शिकस्त दी थी. ऐसे में भारतीय टीम के लिए न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज़ खेलना आसान नहीं होगा. कीवियों की टीम वनडे में काफी मज़बूत है. तो आइए जानते हैं कैसे टीम इंडिया 3-0 से न्यूज़ीलैंड का सूपड़ा साफ करके वनडे की नंबर वन टीम बन सकती है।

ऐसा होगा समीकरण: मौजूदा वक़्त में, भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैकिंग में नंबर चार पर काबिज़ है. वहीं इंग्लैंड नबंर दो और ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर तीन पर मौजूद है. भारती टीम ने श्रीलंका को वनडे सीरीज़ में 3-0 से हराकर 110 रेटिंग हासिल कर ली है. जबकि न्यूज़ीलैंड टीम 117 रेटिंग के साथ नबंर वन पर मौजूद है।

न्यूज़ीलैंड को 3-0 से हराने के बाद भारतीय टीम के रेटिंग प्वाइंट्स 114 हो जाएगी. वहीं न्यूज़ीलैंड लगातार तीन मैच हारने बाद अपने प्वाइंट्स खो देगी और भारत की जगह नंबर चार पर आ जाएगा. इस तरह से टीम इंडिया वनडे में नंबर वन की पोज़ीशन हासिल कर लेगी. जबिक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया वनडे में अपने स्थान पर ही रहेंगी।

तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बन सकती हैं भारतीय टीम: वनडे के साथ-साथ टीम के पास तीनों ही फॉर्मेट नंबर वन टीम बनने का मौका है. टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम पहले से ही नंबर वन पर मौजूद है. वहीं, भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड को 3-0 से हराकर वनडे में नंबर वन बन सकती है. इसके अलावा टेस्ट में भारतीय टीम नंबर दो पर मौजूद है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 3-1 से जीत दर्ज कर भारतीय टीम नंबर वन पर आ सकती है. फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में नंबर वन पर मौजूद है।

Related Articles

Back to top button