छत्तीसगढ़फीचर्ड

डेढ़ वर्ष मे रकम दुगना करने का झांसा देकर 1.65 लाख रुपए की ठगी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

डेढ़ वर्ष मे रकम दुगना करने का झांसा देकर ठगी करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही, मामले मे 02 आरोपी किये गए गिरफ्तार…पुलिस टीम द्वारा मामले मे कार्यवाही कर आरोपियों कों कवर्धा से किया गया गिरफ्तार…

सरगुजा। प्रार्थी संजय दास साकिन मेंड्राकला द्वारा दिनांक 11/03/24 कों थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी एवं प्रार्थी के रिस्तेदार कों कवर्धा का नारायण साहू एवं योगदत्त साहू मिलकर एक्सपर्ट एफेक्स कम्पनी का होना बताकर डेढ़ वर्षो मे रकम दुगना करने का झांसा देकर फ़ोन पे एवं नगद के माध्यम से दिनांक 08/11/22 एवं दिनांक 17/11/22 कों कुल 165000/-रुपये लेकर छलपूर्वक ठगी कारित किये हैं।

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर मामले मे अपराध क्रमांक 78/24 धारा 420,34 भा.द.वि.का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा सायबर सेल से आरोपियों के सम्बन्ध मे तकनिकी सहायता प्राप्त कर आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम कों कवर्धा रवाना किया गया।

पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) नारायण साहू उम्र 26 वर्ष साकिन रमेली थाना पिपरिया जिला कवर्धा (02) योगदत्त साहू उम्र 42 वर्ष साकिन नवघटा थाना पिपरिया जिला कवर्धा का होना बताये।

आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर बताया गया कि आरोपीगण वर्ष 2022 मे ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते थे, जो आरोपीगण मिलकर एक्सपर्ट एफेक्स कम्पनी का प्रचार प्रसार कर अन्य व्यक्तियों कों जोड़कर कम्पनी मे रकम निवेश करने पर डेढ़ वर्षो मे रकम दुगनी करने का झांसा देकर ठगी कारित किया जाता था।

मामले के प्रार्थी से भी रकम दुगना करने के नाम पर 165000/- रुपये की ठगी कारित की गई थी, आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया हैं, आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना मणीपुर से प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, राजेंद्र तिर्की, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button