छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर उन्हें किया नमन…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोककला ‘नाचा‘ के जनक माने जाने वाले स्वर्गीय दाऊ दुलार सिंह मंदराजी को उनकी जयंती एक अप्रैल पर नमन किया है। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में दाऊ जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि दाऊ मंदराजी ने ‘नाचा‘  को पुनर्जीवित करने और बचाए रखने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। दाऊ जी ने नाचा को समाजिक कुरीतियों के प्रति जनचेतना जगाने का माध्यम बनाया। श्री बघेल ने कहा कि दाऊ मन्दराजी ने लोक कलाकारों को संगठित कर छत्तीसगढ़ी नाचा-गम्मत को विश्वपटल पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जनसामान्य में नाचा को पुनस्र्थापित करने वाले लोक कला के ऐसे सच्चे साधक का व्यक्तित्व अगली कई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button