खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास: कुंबले को पीछे छोड़ भारत में सबसे ज्यादा विकेट वाले वाले गेंदबाज बने

इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं…

रांची (ए)। रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया है. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने अब एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. वह अब भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. अश्विन ने पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले को पीछे छोड़ इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया।

अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए. इसके साथ ही उनके नाम भारत में अब 59 टेस्ट में 354 विकेट हो गए हैं. उन्होंने ओली पोप को आउट कर कुलंबे का रिकॉर्ड तोड़ा था. अनिल कुबंले के नाम भारत में 63 टेस्ट में 350 विकेट दर्ज हैं. वहीं अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय हैं।

भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रविचंद्रन अश्विन- 354 विकेट
अनिल कुंबले- 350 विकेट
हरभजन सिंह- 265 विकेट
कपिल देव- 219 विकेट

अश्विन ने कुंबले के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की: रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट झटके. टेस्ट में 35वीं बार अश्विन ने यह कारनामा किया है. अनिल कुंबले ने 132 टेस्ट में 35 बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं. अश्विन ने 99वें टेस्ट में ही कुंबले की बराबरी कर ली।

टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज 

मुथैया मुरलीधरन- 67 बार
शेन वॉर्न- 37 बार
रिचर्ड हैडली- 36 बार
रविचंद्रन अश्विन- 35 बार
अनिल कुंबले – 35 बार

चौथे टेस्ट में जीत के करीब टीम इंडिया: रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में टीम इंडिया जीत के करीब है. इंग्लैंड से मिले 192 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 40 रन बना लिए हैं. अब भारतीय टीम को चौथे दिन जीत के लिए 152 रन और बनाने हैं और उसके सभी 10 विकेट शेष हैं।इस टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे।

जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 307 रन बना सकी थी. फिर इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 145 रनों पर ढेर हो गई. इस तरह भारत को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button