खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और मातृ-पितृ पूजन दिवस की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ऋतु परिवर्तन के पर्व बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है। श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि ऋतुराज बसंत के स्वागत में बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है, इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल का त्यौहार भी माना जाता है।

बसंत पंचमी के दिन विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की भी आराधना की जाती हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कामना की है कि बसंत पंचमी का पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह लेकर आए।

मुख्यमंत्री ने मातृ-पितृ पूजन दिवस की दी बधाई: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मातृ-पितृ पूजन दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने और संस्कृति को सहेज कर रखने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन मातृ-पितृ दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

इससे माता-पिता और बच्चों के बीच का बंधन और मजबूत बनेगा और बच्चों में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण होगा। यह दिन माता-पिता के प्रति सम्मान, प्यार और देखभाल के संस्कार विकसित करने के लिए समर्पित है।

श्री साय ने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है। माता-पिता अपने बच्चों के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। बच्चों का यह कर्त्तव्य है कि माता-पिता को सम्मान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button