छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया, आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदय विदारक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटना में मृतक 10 व्यक्तियों के परिजनों को पांच- पांच लाख और घायल व्यक्तियों को 50- 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। यह सहायता राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही तत्काल राहत एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त होगी। मुख्यमंत्री के जनहित में किए गए निर्णय के लिए आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम ने आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न हो तथा उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हरसंभव और प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएँ।

मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button