दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

27 सितंबर की रात्रि से कुम्हारी सर्विस रोड रायपुर से दुर्ग मार्ग का चौडीकरण कार्य होगा प्रारंभ, ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर और प्रोजेक्ट मैनेजर ने किया निरीक्षण

सर्विस रोड की चौडाई 4 मीटर से 5.5 मीटर की होगी…निर्माण कार्य के दौरान सभी वाहने ओवर ब्रिज के मार्ग से डायवर्ट किया जावेगा…आगामी 7 अक्टूबर से नेशनल हाईवे के कुम्हारी, डबरापारा, पावर हाउस, सुपेला मार्ग के डामरीकरण कार्य प्रारंभ किया जावेगा…

भिलाई। आज दिनांक को उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) सतीष ठाकुर एवं रॉयल इन्फ्रा के प्रोजेक्ट मेनेजर पीयूष के द्वारा कुम्हारी ओवर ब्रिज के नीचे सर्विस रोड का निरीक्षण कर कल दिनांक 27 सिंतबर 2023 की रात्रि से सडक चौडीकरण एवम डामरीकरण निर्माण कार्य प्रारंभ किया जावेगा।

सर्वप्रथम रायपुर से दुर्ग सर्विस रोड का चौडीकरण का कार्य किया जायेगा जिसमें 04 दिन का समय तय किया गया है, इसके पश्चात दुर्ग से रायपुर सर्विस रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जावेगा निर्माण कार्य के दौरान सभी वाहनो को ओवर ब्रिज के मार्ग से डायवर्ट किया जायेगा।

इसी प्रकार सर्विस रोड निर्माण कार्य के पश्चात दिनांक 07 से 14 अक्टूबर कुम्हारी, दिनांक 15 से 20 अक्टूबर डबरा पारा, दिनांक 21 से 30 अक्टूबर पावर हाउस, दिनांक 1 से 10 नवम्बर सुपेला में नेशनल हाईवे में डामरीकरण कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

निर्माण कार्य के दौरान उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा निर्माण कंपनी को सेफ्टी उपकरणों का प्रयोग करने वाहन डायवर्ट करने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात करने रात्रि के समय उचित प्रकाश व्यवस्था रखने हेतु निर्देश दिए गए साथ ही आम नागरिकों से अपील की है की सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button