खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 2161 शिक्षकों को प्रदान करेंगे नियुक्ति पत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 30 सितम्बर को प्रातः 11 बजे अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से ऑनलाईन कार्यक्रम के माध्यम से 2161 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इनमें सहायक शिक्षक के 2139 तथा व्याख्याता के 22 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

संचालक लोक शिक्षण ने इस संबंध में बस्तर एवं सरगुजा संभाग के जिला मुख्यालयों के कलेक्टर सभागार में अभ्यर्थियों को आज 30 सितम्बर को प्रातः 10 बजे उपस्थित होने कहा है। उन्होंने संबंधित जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को नियुक्त पत्र वितरण में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री से कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति ने की सौजन्य मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में दाउ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के नवनियुक्त कुलपति आर.आर.व्ही. सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री सिंह को कुलपति के रूप में नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button