दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आज शाम 4 बजे से कार और टू व्हीलर के लिए खुलेगा कुम्हारी का नवनिर्मित ओवर ब्रिज, कलेक्टर ने ओवर ब्रिज का किया निरीक्षण

दुर्ग। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कुम्हारी ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने ओवरब्रिज में आवागमन के लिए छोटी गाड़ियों को आज शाम खोलने का निर्देश दिया। इसमें कार और टू व्हीलर जैसी लाइट व्हीकल गुजर सकेंगे।

कलेक्टर ने ओवर ब्रिज के शेष कामों के बारे में समीक्षा भी की। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने छोटी गाड़ियों के लिए जल्द से जल्द ओवरब्रिज को खोलने के निर्देश पूर्व दौरे में दिए थे। कलेक्टर ने अपने दौरे में कहा कि शाम के वक्त ओवरब्रिज में लाइटिंग की पूरी व्यवस्था रहे। इसके अलावा ट्रैफिक मार्शल भी रहे ताकि जनता को किसी तरह की दिक्कत ना आए।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि दुर्ग और रायपुर के बीच यह बेहद व्यस्ततम मार्ग जल्द से जल्द सुविधाजनक हो पाए, इसके लिए कुम्हारी ट्रैफिक ओवरब्रिज का काम जल्दी से पूरा करना होगा। साथ ही सर्विस रोड की मरम्मत भी करनी होगी।

ओवर ब्रिज के साथ ही सर्विस रोड का कार्य भी तेजी से किया गया। इसके चलते कुम्हारी में ट्रैफिक जाम की समस्या में काफी हद तक निजात पाई गई। शाम के समय छोटी गाड़ियों के लिए खुल जाने से ट्रैफिक के दबाव को कम करने में काफी सहायता मिलेगी और आम जनता की सहूलियत बढ़ जाएगी।

Related Articles

Back to top button