दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा में विक्की शर्मा ने अपने साथियों के साथ पुनः किया कांग्रेस प्रवेश

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को हुए मुख्यमंत्री के चुनावी आमसभा में हाउसिंग बोर्ड के युवा समाजसेवी विक्की शर्मा ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल व कांग्रेस के रीति नीति से प्रभावित होकर बडी संख्या में अपने साथियों के साथ पुनः साढ़े तीन साल बाद कांग्रेस में प्रवेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विक्की शर्मा सहित कांग्रेस में प्रवेश करने वाले सभी लोगों कों गमछा पहनाकर उनका मान सम्मान बढाया।

इस दौरान विक्की शर्मा ने कहा कि मैं इसके लिए कांग्रेस के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ लोगों का आभारी हूं। मै पहले भी कांग्रेस में था और आज भी कांग्रेस में हूं। वे कांग्रेंस प्रत्याशी मुकेश चन्द्राकर को वैशाली नगर से जिताने अपने साथियों के साथ पूरी ताकत लगायेंगे।

ज्ञातव्य हो कि विक्की शर्मा के लंबे राजनैतिक अनुभव का लाभ कांग्रेस प्रत्याशी व कांग्रेस को मिलेगा। विक्की शर्मा पूर्व में शिवसेना में रहे फिर कांग्रेस प्रवेश किए फिर भाजपा में गए और अब फिर कांग्रेस प्रवेश किए है।

इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू, भिलाई नगर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव, वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के मुकेश चन्द्राकर, भिलाई निगम की प्रथम महापौर नीतालोधी, एमआईसी मेंबर्स चन्द्रशेखर गंवई, संदीप निरंकारी, लालचंद वर्मा, जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्य, पीसीसी सचिव अतुल चंद साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंदू कश्यप, साडाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, दीपक भाटिया, शाहिद इस्लाम, राजेश शर्मा सहित बडी संख्या में कांग्रेसियों के अलावा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button