दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के हाथों पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

भिलाई। दुर्ग पुलिस के द्वारा ‘पुलिस झंडा दिवस’ पर पुलिस के शहीदों के योगदान को रेखांकित करते हुए चित्र प्रदर्शन प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन करवाया गया था। जिसमें दुर्ग पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से व्हाट्सएप नंबर जारी कर ऑनलाइन चित्रकारी प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें कुल 112 लोगों ने संपूर्ण छत्तीसगढ़ से भाग लिया था। जिसमें सभी के द्वारा अच्छे-अच्छे पेंटिंग्स बनाकर भेजी गई थी, उपरोक्त 112 प्रतिभागियों में कुल 10 लोगों की चित्रकारी को सलेक्शन कमेटी के द्वारा सिलेक्ट किया गया। जिसमें सभी 10 प्रतिभागियों को आज दिनांक 08.12.2020 को नेहरू नगर ट्रेफिक टावर में पुरस्कार वितरण किया गया। ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता पुरस्कार के विजेता शुभआदित्य झा भिलाई, खुशआंचल ठाकुर उतई, जसविंदर कौर, चित्रा शर्मा सुपेला, सृष्टि सोनकर भिलाई, खुशी अग्रवाल मरोदा, प्रकृति साहू बलोदा बाजार, गरिमा गजपाल रिसाली, आरती पटेल भिलाई, नेहा साहू बेमेतरा रहे। जिन्हें पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर के द्वारा पुरस्कार वितरण कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। दुर्ग पुलिस के हाथों पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिले से नजर आए एवं उन्हें गर्व महसूस हुआ।

ऑनलाइन चित्र प्रदर्शनी प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा, पुरस्कार वितरण समारोह में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला, थाना प्रभारी वैशाली नगर जितेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button