छत्तीसगढ़फीचर्ड

30% कमिशन देने का लालच देकर 12.50 लाख रूपये की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम के लगातार 30 घंटे के अथक प्रयास से कई जिलो में ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार…मेडिसिन कंपनी में पैसा दोगुना करने के नाम पर प्रार्थी से किया था कुल 12 लाख 50 हजार रूपये की ठगी…शातिर ठग गुमराह करने के लिए लगातार बदल रहा था अपना नाम व पता…शातिर ठग सुखविंदर सिंग कडियाला को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया जेल…

 

 

राजनांदगांव। प्रार्थी रेखचंद जंघेल पिता गैंदलाल जंघेल उम्र 28 साल साकिन बोरई थाना छुईखदान जिला केसीजी (छ0ग0) से घटना दिनांक 17/05/2021 से 13/01/2022 के मध्य आरोपीगण सुखविंदर सिंग कडियाला एवं हुलास कुमार साहू के द्वारा दवाई कम्पनी में कम समय में पैसा दुगुना करने और दवाई सेलिंग कर 30 प्रतिशत कमिशन देने का लालच देकर प्रार्थी से कुल 12 लाख 50 हजार रूपये ठगी करने की रिपोर्ट पर दिनांक 03/02/2025 को थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 41/2025 धारा 420, 34 भादवि. पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण के आरोपीगण (1) सुखविंदर सिंग कडियाला पिता स्व0 तरसेम सिंग उम्र 42 साल साकिन क्वाटर नं. 23 एफ, सड़क नं. 29 बी, शिव मंदिर रोड़ सेक्टर 07 भिलाई थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग (छग), (2) हुलास कुमार साहू पिता सूरज कुमार साहू उम्र 29 साल साकिन ग्राम बोरई थाना छुईखदान जिला केसीजी के द्वारा प्रार्थी से ठगी कर फरार थे।

आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक राजनंदगाँव रेंज बालाजी राव के मार्गदर्शन में जिला केसीजी पुलिस टीम के द्वारा लगातार 30 घंटे के अथक प्रयास से आरोपीगण को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

जो जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपीगण सुखविंदर सिंग कडियाला एवं हुलास कुमार साहू के विरूध्द अपराध धारा का सबूत पाये जाने से दिनांक 05/02/2026 को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी हुलास कुमार साहू को अभिरक्षा में लेकर विधिवत कार्यवाही कर अन्य आरोपी सुखविंदर सिंग कडियाला को माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहां माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी सुखविंदर सिंग कडियाला को न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button