खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर उनके सलाहकार और OSD के यहां ED का छापा, सीएम ने ट्वीट कर पीएम और गृहमंत्री का जताया आभार

रायपुर। बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के दिन उनके सलाहकार विनोद वर्मा और ओएसडी के रायपुर और भिलाई स्थित ठिकानों पर छापे मारी की है, वही मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर ईडी की कार्रवाई पर तंज कसते हुए ट्वीट कर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार जताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा के साथ ओएसडी मनीष बंछोर, आशीष वर्मा और उनके एक करीबी कारोबारी विजय भाटिया के ठिकानों पर छापा मारा है। इसके पहले ईडी ने शराब घोटाला और कोयल परिवहन घोटाला में प्रदेश के कई जगहों पर छापेमारी कर गिरफ्तारी कर चुकी है।

आज ईडी ऐसे वक्त पर कार्रवाई कर रही है, जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट के जरिए अपने जन्मदिन पर ईडी की कार्रवाई पर तंज कसते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं अमित शाह जी, मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे OSD सहित करीबियों के यहाँ ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button