खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की ब्रह्मकुमारी दीदी आशा बहन, सविता बहन, वनीषा बहन ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री श्री बघेल को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए मंगलकामनाएं की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस स्नेह और सम्मान के लिए ब्रह्मकुमारी दीदीयों का आभार प्रकट किया। ब्रह्मकुमारी बहनों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को मिष्ठान भेंट कर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्यालय माउण्ट आबू में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने ब्रह्मकुमारी दीदीयों को उपहार भी भेंट किए। इस अवसर पर ब्रह्मकुमार महेश भाई और हिरन भाई भी उपस्थित थे।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने रक्षाबंधन पर गोबर और धान से बनी राखी मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कलाई पर गोबर और धान की राखी बांधकर उनके लिए मंगल कामना की।

श्रीमती नायक ने गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों द्वारा गोबर और धान से तैयार राखी खरीदकर मुख्यमंत्री को बांधी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रामीण बहनों द्वारा बनाई गई राखी का रक्षाबंधन के पर्व पर उपयोग करने की अपील प्रदेशवासियों से की है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती नायक को उपहार भेंट किए।

रक्षाबंधन पर्व पर संसदीय सचिव श्रीमती सिंहदेव सहित महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर उनके लिए मंगलकामनाएं की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव, विधायक ममता चंद्राकर, विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, सहित विभिन्न संगठनों की पदाधिकारी नीता लोधी, तुलसी साहू, प्रज्ञा उइके, साधना सिंह, शेषनारायण हरवंश ने राखी बांधकर उनके स्वस्थ, यशस्वी, खुशहाल और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी बहनों को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और उपहार भी भेंट किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button