दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सम्मानित कर दी विदाई

दुर्ग। दुर्ग जिला कलेक्टोरेट कार्यालय में पदस्थ 04 महिला कर्मचारी अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बिदाई समारोह में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी एवं पेंशन स्वीकृति का आदेश भी प्रदान किया। सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों में सरोज चन्द्राकर स्टेनो ग्राफर वर्ग-2 कुल सेवा अवधि 41 वर्ष, शशिकला चौरे सहायक ग्रेड-2 कुल सेवा अवधि 40 वर्ष, युगल वर्मा सहायक ग्रेड-2 कुल सेवा अवधि 34 वर्ष और विजयालक्ष्मी सहायक ग्रेड-2 कुल सेवा अवधि 34 वर्ष शामिल है।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने को सेवानिवृत्त कर्मचारी न समझे, आपके अनुभवों का लाभ आगे भी मिलता रहेगा। बिदाई समारोह में डिप्टी कलेक्टर लता युगल उर्वशा, वरिष्ठ लिपिक नरसिंग पटेल ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यों के संबंध में विचार व्यक्त किये।

उल्लेखनीय है कि उक्त महिला कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट के विभिन्न शाखाओं में निर्बाध रूप से अपनी सेवाएं देते हुए अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुई है। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन आलोक नारंग तथा आभार प्रदर्शन संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button