छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तखतपुर विधानसभा के अंतर्गत खैरी ग्राम में आयोजित भेंट-मुलाकात में की घोषणाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के अंतर्गत खैरी ग्राम में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं :-

1. खैरी गांव में गलियों का कांक्रीटीकरण करवाया जायेगा

2. ग्राम पंचायत खैरी में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा।

3. शासकीय प्राथमिक शाला खैरी में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जायेगा।

4. खैरी तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जायेगा।

5. कन्या हाई स्कूल मोछ का हायर सेकेन्डरी स्कूल में उन्नयन कराया जायेगा ।

6. ग्राम चितावर के प्राथमिक शाला का मिडिल स्कूल में उन्नयन किया जायेगा।

7. ग्राम सागर के सागर मईया तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जायेगा।

8. ग्राम जरोंधा में प्राथमिक शाला के लिए एवं ग्राम खपरी में पंचायत के लिये भवन का निर्माण कराया जायेगा।

9. गिरधोना में उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिये भवन निर्माण कराया जायेगा।

10. शासकीय उ.मा. शाला सकरी को स्वामी आत्मानंद स्कूल में उन्नयन किया जायेगा ।

11. जुनापारा में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।

12. लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने ट्रांसफार्मर की लगवाने की घोषणा।

 

Related Articles

Back to top button