छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और राशि का वितरण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार विधानसभा के ग्राम सरोरा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत किए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरित किए। मछली पालन विभाग के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों में ग्राम तिल्दा से दीनबंधु लहरे को आईस बॉक्स,  छोहरी बाई बंजारे को जाल तथा ग्राम पुरैना खपरी से  कावेरी साहू को आईस बॉक्स प्रदान किए। इसी प्रकार ग्राम ताराशिव से ईमिर सिंग पटेल, राजकुमार पटेल को जाल और बद्री प्रसाद पटेल को आईस बॉक्स प्रदान किया गया।  

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशक्त विवाह योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों में ग्राम गबौद से सुलेन्द्र कुमार कुर्रे को 1 लाख रूपए तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत ग्राम वार्ड 04 नगर पंचायत पलारी से  यशोदा देवांगन और वार्ड 03 नगर पंचायत पलारी की सविता जायसवाल को 20 हजार रूपए की राशि प्रदान की। इसी प्रकार सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत ग्राम वार्ड क्रमांक 06 इंदिरा कॉलोनी सोनपुरी रोड नगर पालिका बलौदाबाजार से ईश्वर साहू, ग्राम बिटकुली से जेठूराम पटेल और ग्राम- पोस्ट नयापारा तहसील, विकासखण्ड बलौदाबाजार से बैसाखीन निषाद को ट्रायसायकल प्रदान किए।

इसी प्रकार ग्राम पोस्ट कोनारी विकासखण्ड पलारी से हेम कुमार बंजारे और सदर वार्ड भाटापारा नगर पालिका भाटापारा से कमल कुमार बांधे को मोट्राईज्ड ट्रायसायकल प्रदान किए गए। इसी प्रकार उभयलिंगी व्यक्ति योजना के तहत ग्राम चिचिरदा से हेमंत कुमार, ग्राम लटुवा से सुरेश पैकरा तथा ग्राम पुरैना-खपरी से महेन्द्र निषाद को उभयलिंगी आई.डी. कार्ड, प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button