छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव और खद्दी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि संकटमोचन हनुमान जी सभी विपत्तियों और दुःख को दूर करने वाले हैं।

अष्ट सिद्धियों और सभी नौ निधियों से परिपूर्ण हनुमान जी बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी हैं। उनमें ज्ञान, गुण, बल और भक्ति एक साथ दिखाई देते हैं। हनुमान जी के जीवन से हम समर्पण, साहस और बुराइयों के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने धरती पूजा (खद्दी पर्व) की दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों विशेषकर आदिवासी समुदाय को धरती पूजा (खद्दी पर्व) की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने आम जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि आदिवासी समाज के लोग परंपरागत रूप से चैत पूर्णिमा के दिन खद्दी पर्व मनाते हैं। ’खद्दी परब’ पर वे पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार धरती माता, साल वृृक्ष की पूजा-अर्चना करके प्रकृति को बचाने का संकल्प लेते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में प्रकृति से गहराई से जुड़े प्राचीन जनजाति समुदाय उसके वास्तविक संरक्षक हैं। राज्य सरकार उनका सामाजिक, आर्थिक विकास करने के साथ हर सम्भव सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button