छत्तीसगढ़फीचर्ड

फर्जी CBI आफिसर बनकर चोरी करने वाले फरार दो आरोपी गिरफ्तार, 7.82 लाख रुपए नगद बरामद

फर्जी सी.बी.आई. आफिसर बनकर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार करने मे पुलिस को मिली सफलता…दोनो आरोपियो से कुल 7 लाख 82 हजार रुपये नगद बरामद…गिरोह के अन्य सदस्यो को पकडने का प्रयास जारी है…

बिलासपुर। दिनांक 14.08.2024 को प्रार्थी कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी काली मंदिर के पास थाना सिरगिटटी का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.08.2024 को रात्रि करीब 09ः00 बजे राजनांदगांव से वापस घर आया तो पता चला कि 13.08.2024 के दोपहर 12 से 01 बजे के बीच 04 पुरुष एवं 02 महिला घर मे घुस गये।

अपने आप को सी.बी.आई. वाले बताये एवं गले मे परिचय पत्र लटकाये हुये थे और घर मे महिलाओ को यहा से हिलोगे तो तुम्हे जान से मार देगें कहकर धमकी दे रहे थे और इनके घर मे सकरी निवासी विधा प्रकाश पाण्डेय द्वारा रखवाये हुये पेटी को ढुढने लगे और पेटी को लेकर अज्ञात चोर भाग गये।

प्रार्थी ने विधा प्रकाश पाण्डेय को फोन कर इसकी जानकारी दिया तब विधा प्रकाश पाण्डेय बताया कि पेटी के अंदर पैसा एवं जमीन संबंधी कागजात रखा हुआ था, जिसकी जानकारी प्रार्थी को होने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा तत्काल प्रकरण के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर, उमेश कश्यप, अति. पुलिस अधीक्षक ए.सी.सी.यू./ग्रामीण अनुज कुमार, सीएसपी सिविल लाईन उमेश गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरी. विजय चौधरी, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा के हमराह मे तत्काल तीन टीमो को अलग अलग टास्क के साथ रवाना किया गया।

दौरान विवेचना के घटना स्थल निरीक्षण, टेक्नीकल इनपुट व सीसीटीव्ही फूटेज के आधार पर आरोपीगणो की पुख्ता जानकारी प्राप्त कर फर्जी सी.बी.आई. गिरोह के दो महिला सदस्यो को सावधानी पूर्वक घेराबंदी कर पकड़कर उनके कब्जे से चोरी हुआ राशि मे से आरोपिया सिंधु वैष्णव से 20 लाख, रानी बैरागी से 10 लाख कुल 30 लाख रुपये जप्त कर रिमाण्ड पर पेश किया गया था।

प्रकरण मे अन्य आरोपियो की पता तलाश की जा रही थी कि दिनांक 30 अगस्त को प्रकरण अन्य फरार सदस्य 1.टंकेश्वर राजपूत उर्फ टिन्कु पिता हरिन्द्रपाल सिंह उम्र 30 साल 2.हर्ष राजपूत उर्फ हर्षु पिता हरिन्द्रपाल उम्र 20 साल दोनो निवासी संजय नगर चांटीडीह शिव हनुमान मंदिर के पास सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग. को गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से जुमला 7 लाख 82 हजार रुपये नगद बरामद कर आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।

अन्य सदस्य की पता तलाश जारी है। पुलिस फरार आरोपियों की जल अचल संपत्ति को भी कुर्क करवाने की प्रक्रिया करने में लगी है। पुलिस को फरार आरोपियों के बारे में छिपे होने की सूचना मिली है जिस संबंध में स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन से संपर्क कर फरार आरोपियों को संरक्षण देने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही करने एवं गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। प्रकरण में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी एवं ए.सी.सी.यू बिलासपुर के स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

नाम आरोपी- 1. टंकेश्वर राजपूत उर्फ टिन्कु पिता हरिन्द्रपाल सिंह उम्र 30 साल।
2. हर्ष राजपूत उर्फ हर्षु पिता हरिन्द्रपाल उम्र 20 साल दोनो निवासी संजय नगर चांटीडीह शिव हनुमान मंदिर के पास सरकंडा जिला बिलासपुर (छग)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button