खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केलो मैय्या की महाआरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायगढ़ में केलो मैय्या की महाआरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने गौ माता को चारा खिलाकर गोधन समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर गोबर से बने रंग-बिरंगे दिए से दीपदान किया।

जगमग दीप के साथ केलो मैय्या की महाआरती की भव्यता ने बनारस के गंगा घाट की याद दिला दी। ऐसा लग रहा था मानो गंगा मैय्या साक्षात् रायगढ़ की धरती पर उतर कर लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर रही हो। इस अवसर पर केलो मैय्या के जयकारे के साथ पूरा घाट गुंजायमान हो गया और महौल भक्तिमय हुआ।

मुख्यमंत्री श्री बघेल के केलो महाआरती कार्यक्रम में पहुचने पर स्थिति केलो उद्धार समिति और सर्व समाज के लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। महाआरती कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक चक्रधर सिंह, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. रामसुदंर दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button