छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आवासीय खेल अकादमी का किया शुभारंभ, 100 सीटर खेल अकादमी में तैयार होंगे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरबा के प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में आवासीय खेल अकादमी का शुभारंभ किया। खेल अकादमी में खिलाड़ियों को फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और स्विमिंग जैसे खेल का प्रशिक्षण मिलेगा। आवासीय खेल अकादमी में फुटबॉल में बालक वर्ग में 20 खिलाड़ी, बालिका वर्ग में 20 खिलाड़ी, वॉलीबॉल में बालक वर्ग में 12 व बालिका वर्ग में 12 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है।

इसी तरह बास्केट बॉल में बालक व बालिका वर्ग के 10-10 और स्विमिंग में 8-8 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण सह- आवासीय व्यवस्था है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा अनुरूप आवासीय खेल अकादमी के संचालन के लिए प्रियदर्शनीय इंदिरा स्टेडियम परिसर में सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से एकेडमी के संचालन के लिए सभी संसाधन विकसित किए गए हैं। अकादमी में 100 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण व आवास की व्यवस्था की गई है जिससे खेल अकादमी में राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी तैयार होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button