छत्तीसगढ़फीचर्ड

धान बेचकर 72 घंटे में किसान को मिली राशि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में किसानों को उनके उपज एवं मेहनत का पूरा-पूरा दाम मिलने लगा है। किसानों को धान का समर्थन मूल्य पर 72 घंटे के भीतर मिल रहा है। आरंग के चटौद निवासी किसान धनश्याम वर्मा ने अपने खेत के 37 क्विंटल धान पचेडा सोसायटी में बेचा।

इसके बाद 72 घंटे के भीतर उनके मोबाइल पर राशि पहुंचने का मैसेज आया। इसके बाद उनकी खुशियां दोगुनी हो गई। श्री वर्मा बताते है कि धान की कीमत का सबसे अधिक दाम मिलना काफी अच्छी बात है और इस राशि से खेती को बढ़ावा मिलेगा। इससे पालन-पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

किसान धनश्याम वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया। उन्होंने कहा कि धान की सही कीमत मिलना हमारे लिए एक बड़ी राहत है।

मुख्यमंत्री ने किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है, और इस पहल से हम जैसे लाखों किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही किसानों को उनके उपज का सही मूल्य समय पर मिलना सुनिश्चित होगा। प्रदेश सरकार का यह निर्णय किसानों को बल दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button