छत्तीसगढ़फीचर्ड

11 टन छड़ गबन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, माल बिक्री का नगदी 5 लाख रूपये जप्त

रायपुर। आवेदक भुवन सिंह थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज करवाया कि दिनांक 07.01.25 को ट्रक का चालक राजेश बघेल 11 टन छड़ लोड कर उरला रायपुर से दहेज गुजरात के लिये दिनांक 07.01.25 के शाम 07.00 बजे रवाना हुआ। जो गन्तव्य स्थान तक माल न पहुंचाकर अमानत में खयानत कर मुझे नुकसान पहुंचाया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 13/25 धारा 316(3) BNS कायम कर विवेचना मे लिया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश घटना दिनांक से लगातार आरोपियों का पता तलास किया जा रहा था कि मोबाइल सीडीआर से आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने पर उरला पुलिस व आईसीसीयू के संयुक्त टीम को सिवनी एमपी रवाना किया गया।

जहां टीम द्वारा आरोपी चालक राजेश बघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि ट्रक में फर्जी नम्बर लगा कर रायपुर के ट्रेडर्स प्रार्थी भुवन सिंह को झासे में लेकर 11 टन छड़ लोड कर गबन कर माल बेच दिए है।

आरोपी के बतायेनुसार अन्य आरोपी दिलीप सूर्यवंशी के कब्जे से माल बिक्री रकम पाँच लाख नगदी जप्त कर दोनों को गिरफ्तार कर थाना उरला लाकर विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- 1. राहुल उर्फ़ राजेश उर्फ़ हर्षित बघेल पिता मदन बघेल उम्र 24 साल साकिन बस स्टैंड कानिवाड़ा जिला सिवनी मध्यप्रदेश

2. दिलीप उर्फ़ छोटू सूर्यवंशी पिता सुदामा सूर्यवंशी उम्र 26 साल साकिन बरघट जिला सिवनी मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button