छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंडोर स्टेडियम और तारामंडल का किया लोकार्पण

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत खुर्सीपार में नवनिर्मित मिनी इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण किया। 3 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में बैडमिटन कोर्ट, 2 नग वुडन फ्लोरिंग, टेबल टेनिस के तीन कोर्ट, कैरम रूम, 3 बोर्ड शतरंज और एक हाल बनाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खिलाड़ियों से रू-ब-रू होकर चर्चा की। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंडोर स्टेडियम से अब खिलाड़ियों को खेलने की बेहतर सुविधाएं मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जूडो और बाक्सिंग के नन्हें खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने नन्हीं बालिकाओं और नन्हें बालकों के खेलों के प्रति उत्साह की सराहना की। नन्हीें बालिकाएं जूडो खिलाड़ियों तथा नन्हें बालक बाक्सरों की ड्रेस में यहां अभ्यास कर रहे थे। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया तारामण्डल का लोकार्पण: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर में 2 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित तारामण्डल का लोकार्पण किया। यह तारामण्डल शहरवासियों को ब्रम्हांड से परिचित कराएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगरवासियों एवं स्कूली बच्चों के साथ तारामण्डल के विहंगम दृश्यों का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का किया अनावरण: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर चौक शहीद स्मृति स्थल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण तथा चौक सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शहीद परिवारों से भेंट मुलाकात की और उन्हें शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने यहां पर शहीदों के सम्मान में राष्ट्रीयध्वज फहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button