खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योगदान वाले मिलेट्स पर आधारित गीत को ग्रैमी पुरस्कार के लिए किया गया नॉमिनेट

भारत के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 2023 को ‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स’ घोषित किया था…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण वाले गीत ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ को ‘सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन’ के तहत ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है. फालू और गौरव शाह के गीत में पीएम मोदी के एक भाषण के कुछ अंश हैं जो उन्होंने इस साल मार्च में ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्ना) सम्मेलन का उद्घाटन करते समय दिया था। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस साल 16 जून को एक बयान में कहा गया था, ”पीएम मोदी ने कहा है कि श्री अन्न या मोटे अनाजों में स्वास्थ्य और आरोग्यता की प्रचुरता है.”

बता दें कि भारत के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 2023 को ‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स’ घोषित किया था. वहीं, ग्रैमी पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी गायक फालू ने संयुक्त राष्ट्र की ओर से 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष घोषित करने से जुड़ी प्रधानमंत्री की पहल से प्रेरित होकर यह गीत प्रस्तुत किया था।

पीएम मोदी ने की थी फालू के प्रयास की सराहना गायक फालू ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने, किसानों को इसे उगाने में मदद करने और दुनिया से भुखमरी खत्म करने में सहायता प्रदान करने के लिए एक गीत लिखने के क्रम में पीएम मोदी से सहयोग प्राप्त करने के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था।

 

उनके पोस्ट के जवाब में पीएम मोदी ने लिखा था, “उत्कृष्ट प्रयास @FaluMusic! श्री अन्न या मोटे अनाजों में स्वास्थ्य और आरोग्यता की प्रचुरता है. इस गीत के माध्यम से, रचनात्मकता का खाद्य सुरक्षा और भुखमरी समाप्त करने के एक महत्वपूर्ण विषय के साथ सम्मिश्रण हुआ है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button