दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सीआईएसएफ के 85वें बैच का दीक्षांत समारोह संपन्न, दो हजार से अधिक आरक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

भिलाई। दिनांक 15.11.2025 को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, आरटीसी उतई, भिलाई में 85वें बैच आरक्षक/जीडी के बुनियादी कोर्स का प्रशिक्षण पूर्ण होंने के उपलक्ष्य पर भव्य दीक्षान्त समारोह संपन्न हुआ। कई वर्षों के बाद इस वर्ष 2000 से अधिक आरक्षक/जीडी को प्रशिक्षण प्रदान कर आरटीसी, मिलाई द्वारा अपनी क्षमता तथा दक्षता का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया गया।

43 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के दौरान, प्रशिक्षणार्थियों को सामान्य सुरक्षा प्रशिक्षण के अतिरिक्त परमाणु ऊर्जा केन्द्रो, अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्रो, हवाई अड्डो, मेट्रो रेल्वे आदि जैसे संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा से संबंधित गहन प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इस दीक्षान्त समारोह का मुख्य आकर्षण प्रशिक्षणार्थियों द्वारा शारीरिक दक्षता एवं सुरक्षा कौशल पर आधारित उनके द्वारा प्रस्तुत किये गये विभिन्न डेमोस्ट्रेशन रहे। जिनकी प्रस्तुति ने समारोह में उपस्थित दर्शक दिर्घा को हतप्रभ एवं मंत्रमुग्ध कर दिया।

इन डेमो में साईलेन्ट ड्रील, मलखम्भ, एवं वैपन टैक्टिक्स आदि पर आधारित डेमो शामिल हैं। दीक्षान्त परेड में कुल 2063 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। परेड का नेतृत्व आरक्षक/ जीडी आर्यन शर्मा द्वारा किया गया। इस समारोह की मुख्य अतिथि नीलिमा रानी सिंह, INSPECTOR GENERAL, CENTRAL SECTOR HEAD QUARTERS, BHILAI, ने परेड की सलामी ली। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र आरटीसी भिलाई के उपमहानिरीक्षक/प्राचार्य रोहित कटियार ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया ।

उपमहानिरीक्षक/प्राचार्य रोहित कटियार नें अपने स्वागत भाषण और कोर्स रिपोर्ट में बताया कि इस बैच में विभिन्न राज्यों से आए 2063 प्रशिक्षणार्थियों को 43 सप्ताह का कठिन व समग्र प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान औद्योगिक एवं आंतरिक सुरक्षा के अलावा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता, मानव अधिकार फील्ड क्राफ्ट, अनआई कौम्बैट, ड्रोन प्रशिक्षण तथा विभिन्न आधुनिक हथियारों का सम्पूर्ण एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

दीक्षान्त समारोह की मुख्य अतिथि नीलिमा रानी सिंह, INSPECTOR GENERAL, CENTRAL SECTOR HEAD QUARTERS, BHILAI, ने अपने संबोधन में प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्र की बदलती परिस्थितियों व आवश्यकताओं के अनुसार स्वयं को सुरक्षा दायित्वों का निर्वहन करने के लिये सदैव तैयार रखने का आह्वान किया, उन प्रशिक्षणार्थियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्पक्षता एवं पूर्ण समर्पण भाव से करने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जैसे अत्यंत विशिष्ट बल के माध्यम से राष्ट्र सेवा का अवसर प्राप्त करने पर सभी प्रशिक्षणार्थियो को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियो का विवरण इस प्रकार हैं:-

1. आरक्षक / जीडी – Aryan Sharma को आलराउंड बेस्ट ट्राफी प्रदान की गई।

2. आरक्षक / जीडी गई । Shahid Rehman Kumar को आंतरिक विषयों में बेस्ट ट्राफी प्रदान की

3. आरक्षक / जीडी Suraj Kumar को आउटडोर विषयों में बेस्ट ट्राफी प्रदान की गई।

4. आरक्षक / जीडी Topesh Ambule को चांदमारी (Firing) में बेस्ट ट्राफी प्रदान की गई।

इस समारोह में उपस्थित अतिथियों, दर्शको, एवं प्रशिक्षणार्थियो के अभिभावकों द्वारा परेड के अनुशासित प्रदर्शन तथा प्रस्तुत किये गये सभी डेमो की शानदार प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button