दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुंतला और शारदा विद्यालय में पांच दिवसीय ग्रीष्म शिविर का हुआ आयोजन

भिलाई। सैद्धांतिक और पुस्तकीय ज्ञान को व्यवहारिक धरा पर विकसित करने के लिए शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स’ द्वारा संचालित शकुन्तला विद्यालय रामनगर, शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर एवं शारदा विद्यालय वैशाली नगर भिलाई ने अपने-अपने शाला में पॉच दिवसीय ‘ग्रीष्म शिविर का आयोजन किया। शिविर का प्रारंभ 26 अप्रैल 2023 को ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने अन्य प्रभारीगणों के साथ माता सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर जलेश की ‘ऊर्जा मशाल’ जलाकर किया।

तत्पश्चात् नन्हें कुमारों के साथ रंगबिरंगे गुब्बारों को उन्मुख गगन में छोड़ा। दिनांक 27.04.2023 से 02.05.2023 तक होने वाले इस समर कैम्प में भिन्न-भिन्न कलाओं की इन्द्रधुनष कक्षाऍ शुरू की गई जिसमें फनविद सांइस, थियेटर एंड ड्रामा, बागवानी, ब्यूटी एंड वेलनेस, हेरीटेज क्लब, आर्ट एंड क्राफ्ट, जुम्बा डांस, सात्विक व फायर लेस कुकिंग, पोर्ट मेकिंग, मैथ्स मैजिक, डिजिटल वर्ल्ड, व्यक्तित्व विकास, आध्यात्म और नैतिकता, संगीत ( वादन एवं गायन ) शिक्षा एवं योग आसन के साथ, बाहरी क्रियाकलापों में स्केटिंग, कराते, वॉलीबॉल, बेडमिंटन, वहीं किड्स जोन के नन्हें विद्यार्थियों ने भी अपनी
उपस्थिति समर कैम्प में दर्ज कराई स्टोरी टेलिंग, ज्वैलरी मैकिंग, बेस्ट आउट द बेस्ट, मास्टर शेफ, फनगेम आदि गुण सीखा एवं पूल पार्टी का मचा लिया।

02 मई 2023 को समर कैम्प का समापन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने विविध कक्षाओं में अर्जित ज्ञान की झॉकियाँ प्रस्तुत की साथ ही प्रज्जवलित मशाल को पूरी औपचारिकता के साथ अपने-अपने शाला प्राचार्यों द्वारा शांत किया गया।समर कैम्प समापन दिवस पर कई रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियों मस्ती व उल्लास का माहौल विद्यार्थियों के बीच बना रहा।

कार्यक्रम की पूर्णता पर डायरेक्टर संजय ओझा ने कहा कि व्यक्तित्व विकास के सभी आयाम विद्यालय पूर्ण कर रहा है, चाहे औपचारिक कक्षाएँ हों या व्यवहारिक ज्ञान। सामाजिक रीतियाँ हो या पारम्परिक सीख। कला का विकास हो या कौशल की गहनता, आज छात्र सब कुछ शाला की चौखट में सीख रहे है । स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद जीवन का अनिवार्य अंग है किन्तु खेलते समय सतर्कता आवश्यक है।’ इस अवसर पर उन्होंने अगले तीन दिनों तक चलने वाले एडवेंचर स्पोर्ट्स एवं विद्यार्थियों की खुशी तथा मनोरंजन के लिए एक रात के एडवेंचर कैंप की भी घोषणा की।

शिविर समापन के इस उत्सव पर विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार ( शकुन्तला विद्यालय), मैनेजर ममता ओझा ( शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), व्ही दुबे, अभय दुबे, प्राचार्य सुतापा सरकार ( शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), आरती मेहरा, उपप्राचार्य जी. रंजना कुमार, अनिता नायर, हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस रेन्जिनी एम॰ आर. बलजीत कौर एंव सीनियर एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बब्बर, राजेश वर्मा, प्रतीक ओझा, वनिता ओझा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मंच संचालन और आभार प्रदर्शन की भूमिका अपने-अपने शाला के उच्च शिक्षकों एवं विद्याथियों द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button