छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं।

डॉ. राधाकृष्णन दार्शनिक और शिक्षक भी रहे हैं। देश को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक, शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं।

वे उच्च नैतिक मूल्यों को विद्यार्थियों के जीवन में उतारकर अच्छा नागरिक तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आशा है कि डॉ. राधाकृष्णन के पदचिन्हों पर चलते हुए देश और समाज को सकारात्मक दिशा देने में आगे भी शिक्षकगण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 5 सितम्बर को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल: उप मुख्यमंत्री अरुण साव 5 सितम्बर को मुंगेली जिले के लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 5 सितम्बर को सवेरे दस बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11 लोरमी के चारखम्भा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

श्री साव दोपहर 12 बजे लोरमी के कबीर भवन में नगर पालिका द्वारा किए गए विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वे वहां दोपहर सवा 12 बजे शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव लोरमी में दोपहर तीन बजे से चार बजे तक अपने विधायक कार्यालय में लोगों से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे लोरमी से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम साढ़े सात बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button