छत्तीसगढ़फीचर्ड

अरहर दाल के छिलका को बोरी में भरकर अंदर गांजा तस्करी करते 02 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक से 41 बोरी में 10 क्विंटल 32.700 किग्रा गांजा जप्त

कबीरधाम। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगॉव रेंज दीपक झा के निर्देशन एवं कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन तथा अति. पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सतीष धुर्वे के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी चिल्पी निरीक्षक उनेश देशमुख के कुशल नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारीगणों के आदेशानुसार बार्डर पर अवैध गांजा तस्करों एवं अन्य अपराधिक गतिविधीयों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था।

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में थाना चिल्पी टीम द्वारा आबकारी चेकपोस्ट के पास संदिग्ध वाहनों का निरंतर चेकिंग किया जा रहा है कि दिनांक 15.02.2024 को वाहन चेकिंग के दौरान बोड़ला की ओर से एक सफेद रंग का टाटा ट्रक 1109 क्रमॉक AP 31 TD 3618 को रोका गया उक्त वाहन में बैठे व्यक्तियों की गतिविधी संदिग्ध प्रतीत हो रही थी एवं पूछताछ करने पर घबराने लगे की उक्त टाटा ट्रक 1109 क्रमॉक AP 31 TD 3618 की तलासी ली गयी।

तलासी के दौरान वाहन के उपर भाग में अरहर दाल के छिलका को बोरी में भरकर पैक कर उपर से ढक दिया गया था एवं उसके अंदर में भारी मात्रा में खाखी रंग के टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा जैसा 41 बोरी बरामद हुआ उक्त बरामदशुदा 41 बोरी गॉजा को तौल कराया गया।

जिसका वजन 10 क्विंटल 32.700 किलोग्राम कीमती 20654000 होना पाया गया एवं आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाईल कीमती 5000 रू. एवं एक सफेद रंग का टाटा ट्रक 1109 क्रमॉक AP 31 TD 3618 कीमती करीबन 800000 रू. कुल जुमला कीमती 2,1459000 रू. को जप्त किया गया है।

प्रकरण में आरोपी 1. अनिल चौधरी पिता बीरबल चौधरी उम्र 29 साल पता जाट मड़ौली थाना सेवर जिला भरतपुर राजस्थान 2. अतेन्द्र जाट पिता पूरनसिंह जाट उम्र 45 साल पता मड़ौली थाना सेवर जिला भरतपुर राजस्थान के विरूद्ध अपराध क्र. 12/2024 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी थाना चिल्पी के निरीक्षक उनेश देशमुख, सउनि डोमार सिंह कॅवर प्र.आर. 16 गोकुल सोनकर, आर. 472 सुनील मेरावी, आर. 552 संतोष साहू, आर. 553 पंकज यादव, 753 रिंकू वैष्णव आर. 706 चंद्रकॉत वर्मा, आर. 884 हरजेन्द्र रात्रे आर. 225 अजय चंद्रवंशी आर. 500 सुभाष सोनकर, आर. 974 सुशांत पटेल, आर. 638 मोहित काठले आर. 951 नितेश प्रेमी एवं डीआरजी बल सउनि दिलीप सोनकर आर. 196,460,705,243,370,699,706,778,930 का सरायनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button