दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली आरोपी पत्नी और उसके दो परिजन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। मर्ग क्रमांक 13/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मृतक विशाल गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी गया नगर वार्ड क्रमांक 04 दुर्ग के आत्महत्या प्रकरण की जांच की गई। मर्ग जांच के दौरान परिजनों के कथन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल निरीक्षण एवं मेडिकल रिपोर्ट का परीक्षण किया गया।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक द्वारा दिनांक 11.03.2026 को आत्महत्या से पूर्व अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी एवं उसके परिजनों द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना देने का उल्लेख किया। प्रताड़ना के कारण मानसिक रूप से आहत होकर मृतक द्वारा दिनांक 11.03.2026 को रात्रि लगभग 10:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाया गया।

जांच उपरांत धारा 108, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध क्रमांक 157/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर आरोपियों की तलाश हेतु उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी का नाम : 1. तनु उर्फ मोहनी गुप्ता

2. शिवा गुप्ता, उम्र 19 वर्ष, निवासी मौहदा, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश

3. कृष्ण कुमार गुप्ता, उम्र 50 वर्ष, निवासी सुमेरपुर पेलानी रोड, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश

जप्त सामग्री : 1. एक मोबाइल फोन (घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button