दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सम्मान कार्यक्रम 6 जनवरी को दुर्ग में, ट्रैफिक पुलिस ने पार्किग प्लान एवं दिशा निर्देश किया जारी

भिलाई। दिनांक 06 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जिला दुर्ग आगमन के दौरान आम सभा स्थल रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में भारी संख्या में आम नागरिको की आने की संभावना को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा वाहन पार्किग स्थल एवं कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक निर्देश जारी किये गये है।

पार्किग प्लान:
P-1. एमआईपी कार पास पार्किग मंच के पीछे सुराना कॉलेज के सामने पार्किंग करेंगे।
P.2. व्हीआईपी कार पास पार्किग सुराना कॉलेज में रहेगा।
P-3 मीडिया पास वाहन पार्किग मानस भवन।
P-4. सामान्य पार्किग नाना-नानी पार्क।
P-5. सामान्य पार्किग गोडवाना भवन
P-6 सामान्य पार्किग हॉकी स्टेडियम
P-7 सामान्य पार्किग कन्या स्कूल
P-8 मोटर सायकल पार्किग नाना-नानी पार्क से स्टेडियम के किनारे।

बालोद, राजनांदगांव, पाटन से आने वाले वाहन चालक जेल तिराहा से पार्किग हॉकी स्टेडियम, गोडवाना भवन में वाहन पार्क करेगे।

कवर्धा, बेमेतरा, साजा, धमधा की ओर से आने वाले वाहन चालक नाना-नानी पार्क में वाहन पार्क करेगें।

खैरागढ, पटेल चौक की ओर से आने वाल वाहन चालक एनसीसी कार्यालय के आगे वाहन पार्क करेगें।

अहिवारा, वैशाली नगर, भिलाई नगर से आने वाले वाहन चालक नाना-नानी पार्क में वाहन पार्क करेगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button