छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के तीन सांसदों ने दिल्ली में की सौजन्य भेंट

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सांसद महेश कश्यप, कमलेश जांगड़े एवं रूपकुमारी चौधरी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं की प्रगति और आवश्यकताओं पर फीडबैक लिया और केंद्र सरकार से जुड़ी आवश्यक पहल को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान सांसदों ने मुख्यमंत्री श्री साय से राज्य के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय, और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की।

आरंग निवासी भागवत सोनवानी की समस्या का त्वरित समाधान, कॉल सेंटर की मदद से मिली राहत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। रायपुर जिले में जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर की स्थापना से नागरिकों को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है।

ग्राम भटिया, ब्लॉक आरंग के निवासी भागवत सोनवानी ने जन्म प्रमाण पत्र और निवासी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन आवश्यक दस्तावेज़ पूरे होने के बावजूद उन्हें प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिल पा रहे थे। इससे उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। समाधान की तलाश में उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई।

जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर ने उनकी शिकायत को प्राथमिकता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही दिनों में समस्या का समाधान कर दिया। जल्द ही श्री सोनवानी को सूचित किया गया कि उनके जन्म एवं निवासी प्रमाण पत्र तैयार हो चुके हैं।

समस्या का शीघ्र निराकरण होने पर श्री सोनवानी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और कॉल सेंटर की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मुझे इतनी जल्दी समाधान मिलेगा, यह उम्मीद नहीं थी। मैं मुख्यमंत्री जी का दिल से धन्यवाद करता हूँ, जिनके प्रयासों से हमें यह सुविधा मिली।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button